Manual scavenging (मैला ढोना) Documentary Film by Scoopwoop Unscripted.
https://youtu.be/dCrHVj3MJgc Click on this link, 👆👆 to watch the full documentary video. “ हर दलित सफाई कर्मचारी नहीं है लेकिन हर सफाई कर्मचारी दलित है |” इस लाइन को एक बार पढ़ने भर से शायद ही इसका अर्थ समझ आये लेकिन यह बात बहुत ही गहन विषय के बारे में कही गयी है जिसके ऊपर Scoopwoop Unscripted चैनल ने यह डोक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाकर तैयार की है | यह फिल्म हमें समाज के एक ऐसे पहलू से बखूबी रूबरू कराती है जिसके बारे में शायद हमारा समाज सोचना भी मुनासिब नहीं समझता है | आजकल के समाज को एक बहुत ही कृत्रिम कारक प्रभावित करता है जिसका नाम है – “ जाति ” इस कारक को कृत्रिम कहने की मेरी अपनी एक वजह है | लेकिन दूसरे द्रष्टिकोण से देखने पर पता चलता है कि जाति एक ऐसी संज्ञा है जो समाज व्यवस्था में जन्म के आधार पर निश्चित होती है | किसी नाले या गटर के आस पास से जब आप अपनी गाड़ी या बाइक से गुज़रते हैं तो आप और आपकी नाक दोनों ही उस जगह की बदबू से परेशान हो जाते हैं और आप नाक को किसी भी चीज़ से ढक लेते हैं लेकिन यह सफाई कर्मी घंटों तक इस्सी नाले में खड़े होकर इसकी सफाई करते रहते हैं | यह फिल...