Posts

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2020

Image
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का स्लोगन लिखवाते हुए ठेकेदार महोदय ने जब पान के पीक सड़क के किनारे पिचकाते हुए उस मजदूर को कहा कि "रंग थोड़ा गाढ़ा रखना दद्दा, लोगो की नज़र दूर से पड़नी चाहिए कि दीवार पर का लिखा है। लिखा हुआ एकदम साफ़ साफ़ दिखना चाहिए ।" इस पूरे वाकया को देखने के बाद यह बात मेरी समझ में आ चुकी थी कि शायद उस मजदूर के ब्रश में ऐसा कोई रंग नहीं था जो ठेकेदार महोदय को दीवार पर लिखे हुए शब्दों का अर्थ बता सकें।                                      देवेश दिनवंत पाल ।

Manual scavenging (मैला ढोना) Documentary Film by Scoopwoop Unscripted.

Image
https://youtu.be/dCrHVj3MJgc Click on this link, 👆👆 to watch the full documentary video. “ हर दलित सफाई कर्मचारी नहीं है लेकिन हर सफाई कर्मचारी दलित है |” इस लाइन को एक बार पढ़ने भर से शायद ही इसका अर्थ समझ आये लेकिन यह बात बहुत ही गहन विषय के बारे में कही गयी है जिसके ऊपर Scoopwoop Unscripted चैनल ने यह डोक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाकर तैयार की है | यह फिल्म हमें समाज के एक ऐसे पहलू से बखूबी रूबरू कराती है जिसके बारे में शायद हमारा समाज सोचना भी मुनासिब नहीं समझता है | आजकल के समाज को एक बहुत ही कृत्रिम कारक प्रभावित करता है जिसका नाम है – “ जाति ” इस कारक को कृत्रिम कहने की मेरी अपनी एक वजह है | लेकिन दूसरे द्रष्टिकोण से देखने पर पता चलता है कि जाति एक ऐसी संज्ञा है जो समाज व्यवस्था में जन्म के आधार पर निश्चित होती है |  किसी नाले या गटर के आस पास से जब आप अपनी गाड़ी या बाइक से गुज़रते हैं तो आप और आपकी नाक दोनों ही उस जगह की बदबू से परेशान हो जाते हैं और आप नाक को किसी भी चीज़ से ढक लेते हैं लेकिन यह सफाई कर्मी घंटों तक इस्सी नाले में खड़े होकर इसकी सफाई करते रहते हैं | यह फिल...

तहसील भ्रष्टाचार मुक्त है.....

Image
तहसील भ्रष्टाचार मुक्त है “अबे शम्भू , मास्क कहे नहीं लगाये हो बे , कोरोना बीमारी का डर नहीं लगता का ?? मास्क लगाये रहो, नहीं तो बहुतय समस्या हो जायेगा गुरु !“ रज्जन भैया ने लगभग चुटीले अंदाज़ में इस बात को शम्भू से कहा | लेकिन शम्भू आज कुछ भी चुटीला सुनने के मूड में ना थे | “ अरे ससुरा, का होगा ज्यादा से ज्यादा मौत ही तो आएगा ना, हां तो आ जाये निपट लें उससे भी, मरना तो है ही |” शम्भू लगभग गुस्से से झल्लाते हुए ही यह बात कह रहा था | “अरे शम्भू , का हुआ बे , इतना तमतमाए हुए काहे हो ? कौनौ बात हुआ है का “ शम्भू की गुस्से की आग पर रज्जन भैया ने अपनी सांत्वना के कुछ पानी के छींटे मारते हुए कहा | दरअसल शम्भू की गुस्सा का कारण कोई और नहीं बल्कि उनके ही ग्राम पंचायत क्षेत्र के पटवारी महोदय थे, अब आखिर पूरा माज़रा क्या था यह तो शम्भू अभी ख़ुद ही बताएँगे | शम्भू ने अपनी मुठ्ठी में तंबाकू और चूने को रगड़ते हुए रज्जन भैया के सामने अपनी हथेली फैलायी और फिर बताया कि कोरोना काल शुरू होने से पहले ही उनके बुजुर्ग पिता का देहांत हो गया था जिसके कारण उन्हें अपनी नौकरी से छूट्टी लेकर इंदौर से अपने गाँव वाप...

अंग्रेजी में कहते हैं ...

Image
किसी भी फिल्म या नाटक के लिए लिखी गयी यह मेरी पहली टिप्पणी है | इस फ़िल्म के बारे में लिखने की एक ख़ास वजह यह भी हो सकती है कि इस फिल्म के प्रमोशन इंटरव्यू को जब पहली बार द लल्लनटॉप पर देखा था तो बहुत सी ऐसी नयी बातें देखने को मिली जिनको लिखे बिना मैं रह नहीं पाया | फ़िल्म की शुरुआत होती है अल्ल्हड़ और ख़ुशमिज़ाजी से भरपूर एक शहर , बनारस से | यह सिर्फ बाकि लोगों के कहने भर के लिए शहर होगा लेकिन यहाँ के लोगों और ख़ुद अपने लिए यह शहर आज भी भीतर से एकदम देसी है | फिल्म का पहला द्रश्य शुरू होता है बनारस के नंदेश्वर घाट से , और घाट की सुंदरता में बढ़ोत्तरी करते हुए वहां की भीड़, मंदिर में सुबह की मंगला आरती की आवाजें और घाट की सीढ़ियों से छलांग लगाते हुए बच्चे | कहानी के मुख्य किरदारों से मुलाकात होती है इसी घाट के पास बने एक घर “ बत्रा निवास “ में | घर में सबसे पहले हम मिलते हैं मिसिज किरन बत्रा के किरदार में एकावली खन्ना से जोकि इस मिडिल क्लास घर को हमेशा अप्पर क्लास या उससे भी बेहतर बनाये रखती हैं | सुबह की चाय में आधा चम्मच चीनी के साथ दिन की शुरुआत करने वाली किरन बत्रा एक बहुत ही शांत और बेह...

एक कविता

Image
फ़िक्र हुई तो हमने पूछा अपने भी कुछ हाल सुनाओ , हाल दुरुस्त हैं, मिजाज़ बोरियत अब दिनवंत तुम ही बतलाओ , कुछ सूझा ना हमको उस पल    हम कुछ यूँ  ही कह बैठे ,      हम कुशल छेम अभिलाषा मे      फ़िर प्रश्न प्राप्ति कर बैठे ,   ...1 हमने पूछा वक्त बहुत है वक्त बिताते हो कैसे, क्या पढ़ते हो कविता मेरी या प्रेम पत्र हो ‘उसका’ जैसे , प्रेम प्रणय तो ह्रदयघात था,     यह प्रेमघात हम कैसे सहते , प्रेम शब्द की स्वीकृति पर तुम क्या कहते          यही सोच हम कभी - कभी हँसते रहते ,    ....2   यार दोस्तों के संग में जब  खेल तमाशे होते थे , अपनों के संग होकर भी हम यूँ अनजाने रहते थे , तुम बिना हमारी स्म्रति के  सब  मनन व्यर्थ से होते थे  ,       तुम बिना हमारे शब्द सभी ये                  ख़ाली कपोल से होते थे ,      ....3 बिना दिखावे के ये सब कुछ खेल तमाशे कैसे होते , बिना दिखावे...

द माउंटबेटन प्लान, 1947

Image
प्रस्तावना किसी भी विषय पर लिखने के लिए हम अपने मन में विचारों को एक जगह इकठ्ठा कर लेते हैं | इन विचारों के बारे में जानना अपने आप में ही एक अनोखा अनुभव होता है | ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ जब मैंने इस लेख को लिखना शुरू किया था | यह लेख भारतीय इतिहास की उस घटना का व्याख्यान करता है जिसने उस समय को लोगों के जीवन पर एक बहुत ही गहरा प्रभाव छोड़ा था | चूँकि हिंदुस्तान के विभाजन की घटना एक ऐतिहासिक घटना है और इतिहास के पन्नों में उसका विस्तृत वर्णन भी है इसलिए उसे एक लेख के रूप में लिखना मुझे थोड़ा मुश्किल काम लगा | लेकिन इस विषय के प्रति जो दिलचस्पी थी उसने कोई भी मुश्किल महसूस नहीं होने दी और यह लेख पूरा तैयार हो गया | इस लेख में कुछ क्षेपक भी जोड़े गए हैं जिसको पाठकगण अन्यथा नहीं समझेंगे, ऐसा मेरा मानना है | अब ज्यादा कुछ ना कहते हुए बस इतना बताना चाहूँगा कि इस लेख में जिस वास्तविकता का वर्णन मौलिकता के साथ करने का प्रयत्न किया गया है यदि वह प्रयत्न सफल हो गया हो तो एक बार बताइयेगा ज़रूर | धन्यवाद ! देवेश दिनवंत पाल | 14/07/2020 *****************************************************...

पसंद हैं मुझे वो रास्ते.....

Image
पता नहीं क्यों लेकिन पसंद हैं मुझे , वो सभी रास्ते जो निभाते हैं साथ मेरा , किसी भी सफलता को प्राप्त करने में | एक साधारण सी कल्पना जिसे हम बना देते हैं सफलता का एक जाना - माना प्रतीक चिन्ह उस चिन्ह और असफलता के बीच होती है, एक बारीक सी रेखा, जो दर्शाती है हमारी वास्तविक स्थिति को | जीवन की कुछ परिस्थितियों में, हो जाता है मुझे, बेहद लगाव ऐसे ही कुछ रास्तों से | ऐसा शायद इसलिए होता है क्यूंकि छूट जाते हैं , इन्ही रास्तों पर ऐसे कुछ ख़ास निशान, जो आगे चलकर याद दिलाते हैं हमें हमारी मौजूदगी की | दरअसल उन रास्तों पर जो निशान हैं,  उन्हें निशान कहना ठीक नहीं , क्यूंकि ये वही खूबसूरत क्षण होते हैं जिनको हम हमेशा अपने ज़हन में जिंदा रखने की कोशिश करते रहते हैं| और शायद भूल जाते हैं हम इस बात को , कि हमने ये सफ़र शुरू क्यों किया था ? एक समय पर आकर हम खो देते हैं , उस रेखा को पार करने के डर को , और उस असफ़लता के अधूरेपन को , जो शायद कभी पूरी तरह से मिला ही ना था | इन रास्तों के अंतिम छोर पर खड़े होकर , मुस्कराते हैं हम, बिना किसी आशा या निराशा के , और बहुत पीछे छोड़ आते हैं उस कल्पना को  जि...